चोरों तक नहीं पहुंचे पुलिस के लंबे हाथ

नादौन (हमीरपुर)। चोरी की बढ़ती वारदातों से जनता सहम गई है। चोर दिन दिहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस के हाथ तकरीबन सभी मामलों में खाली हैं। शिवा क्लब, ब्रिलियंट क्लब तथा रिटायर्ड इंप्लाइज एसोसिएशन का कहना है कि शहर के साथ सटे कोहला गांव में एक घर में हुई चोरी हुई। अभी तक पुलिस को चोरों का सुराग नहीं लगा है।
नादौन शहर में दो आभूषण दुकानों में चोरी की घटनाओं का भी अभी तक सुराग नहीं लग सका है। दुकानों से लाखों रुपये की चोरी हुई थी। गांवों में भी सेंधमारी करने में चोरों ने कोई कसर शेष नहीं छोड़ी है। भूंपल, मीना बाजार, भलूं, पखरोल में चोरी की वारदातों को लोग अभी तक भूले नहीं हैं। 87 वर्षीय लाला मान चंद शर्मा का कहना है कि पुराने समय में ठीकरी पहरा लगता था और प्रत्येक रात गांव के एक व्यक्ति को पहरा देने को नियुक्त किया जाता था। पुलिस चोरों का सुराग लगाने में असफल है। ऐसे में मात्र ठीकरी पहरे से ही लोग सुरक्षित हो सकते हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक जेआर चौैहान का कहना है कि पुलिस चोरी के मामलों की छानबीन कर रही है।

Related posts