चैंपियन्स ट्राफी: पाकिस्तानी सपोर्ट स्टाफ पर लगा शारीरिक उत्पीड़ऩ का आरोप

चैंपियन्स ट्राफी: पाकिस्तानी सपोर्ट स्टाफ पर लगा शारीरिक उत्पीड़ऩ का आरोप

कराची: इंग्लैंड में आयोजित की गई आईसीसी चैंपियन्स ट्राफी के दौरान पाकिस्तानी सपोर्ट स्टाफ के एक सदस्य का लंदन स्थित एक होटल में महिला कर्मचारी के साथ शारीरिक उत्पीडऩ करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

चैंपियन्स ट्राफी में पाकिस्तानी टीम के सपोर्ट स्टाफ संग गए मसाज करने वाले मलंग अली नाम के एक कर्मी पर यह आरोप लगा है। उल्लेखनीय है कि टूर्नामेंट के दौरान मलंग को पत्नी की बीमारी का हवाला देकर वापिस पाकिस्तान भेज दिया गया था जबकि होटल प्रबंधन ने पाकिस्तानी अधिकारियों को इसकी जानकारी दी थी कि उनके सपोर्ट स्टाफ के एक सदस्य ने होटल की महिला कर्मचारी का उत्पीडऩ किया है।

इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मीडिया मैनेजर नदीम सरवार ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि इस मामले को लेकर जांच चल रही है और बोर्ड ने फिलहाल उन्हें स्थानांतरित कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि पांच वर्ष पहले आईसीसी यूथ विश्वकप के दौरान मलेशिया में मलंग को ही सामान चोरी करने का आरोपी पाया गया था।

चैंपियन्स ट्राफी के दौरान पाकिस्तानी टीम लंदन के इसी होटल में ठहरी हुई थी। टीम प्रबंधन ने इन आरोपों की जांच के बाद मलंग को प्रथम ²ष्टया आरोपी पाया लेकिन किसी कानूनी प्रक्रिया से बचने के लिए मलंग को स्वदेश भेज दिया गया था।

Related posts