चुनाव में सोशल मीडिया

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव में प्रदेश कांग्रेस अपनी उपलब्धियों को लेकर मतदाताओं के बीच जाएगी। ज्यादा से ज्यादा लोगों तक उपलब्धियां गिनाने के लिए सोशल मीडिया का खासतौर से प्रयोग किया जाएगा।
दिल्ली विधानसभा चुनाव को ध्यान में रख चुनाव घोषणा पत्र समिति व प्रचार समिति की पहली बैठक प्रदेश कार्यालय में शनिवार को आयोजित की गई। दोनों बैठकें करीब एक-एक घंटा चली। बैठक में कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए अभी से ही कमर कस लेने को कहा गया।बैठकों की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल ने की। इस मौके पर दिल्ली के प्रभारी डॉ. शकील अहमद, प्रभारी सचिव कुलजीत सिंह नागरा, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के साथ ही दिल्ली सरकार के मंत्री शामिल हुए।
बैठक में दिल्ली सरकार के मंत्री अरविंद सिंह लवली, किरण वालिया, राजकुमार चौहान, रामाकांत गोस्वामी, पूर्व सांसद विश्वबंधु गुप्त, विधायक कुंवर करण सिंह , अनिल भारद्वाज, देवेंद्र यादव, तीनों नगर निगमों के विपक्ष के नेता मुकेश गोयल, फरहाद सूरी समेत कई नेता उपस्थित थे।

Related posts