चीन में 2 जहाज डूबे, 2 मरे, 24 लापता

चीन में 2 जहाज डूबे, 2 मरे, 24 लापता

बीजिंग: चीन के शेनदांग प्रांत से लगे समुद्र में दो जहाजों के डूबने के कारण दो नाविकों की मौत हो गई और 24 अभी भी लापता हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। शेनदांग समुद्री सुरक्षा प्रशासन के अनुसार एक मालवाहक जहाज रविवार को यानतेई शहर से लगे समुद्र में डूब गया। इस घटना में 12 नाविक लापता हैं।

प्रशासन ने कहा कि अब तक दो शव निकसले जा चुके हैं। एक दूसरी घटना में वेहाई शहर से लगे समुद्र में एक जहाज डूब गया और इस घटना में 14 नाविक लापता हैं। प्रशासन के अनुसार बचावकर्मी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। तेज हवाओं और ऊंची लहरों को इस दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।

Related posts