
झेजियांगः चीन के झेजियांग प्रांत के लिशुयी शहर में लोग अपने सुहावने सफर का नज़ारा ले रहे थे कि एकाएक इस बस के साथ एक ऐसी घटना हुई जिसे देख शायद हर किसी के रौंगटे खड़े हो जाएंगे।
इस वीडियो को देख कर शायद आपको भी यही अहसास होगा कि ये घटना कितनी ज्यादा भयानक थी। दरअसल यह बस एक ट्रक के साथ ज़बरदस्त तरीके साथ टकराई और बस का चालक खिड़की से बाहर गिर गया जबकि यात्री इस तरह उड़े जैसे हवा के चलने से पत्ते उड़ते हैं। दिल दहला देने वाली इस वीडियो में यह साफ़ देखा जा सकता है।
