चीन में सार्वजनिक स्थल पर अधिकारियों के धूम्रपान पर प्रतिबंध

चीन में सार्वजनिक स्थल पर अधिकारियों के धूम्रपान पर प्रतिबंध

पेइचिग : चीन में सार्वजनिक स्थल पर अधिकारियों के धूम्रपान पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार दुनिया के सबसे बड़े तंबाकू उपभोक्ता इस देश में अब स्कूल, कालेज, अस्पताल, खेल के मैदानों या सार्वजनिक वाहनों में धूम्रपान प्रतिबंधित कर दिया गया है। चीन की कैबिनेट और सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति ने इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया है।

यहां के सार्वजनिक जीवन में एक-दूसरे को सिगरेट ऑफर करना एक सामाजिक नियम जैसा बन गया है और सरकार ने इसके दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए यह कदम उठाया है।

Related posts