
बीजिंग: शहर के दक्षिण पूर्व में एक गोदाम में आग लगने से कम से कम 11 लोग मारे गए और 4 अन्य घायल हो गए। चाओयांग जिले के शियाओउजी स्थित एक गोदाम में बीती रात आग लगी और लपटें 500 वर्ग मीटर से अधिक दूर तक फैल गई।
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर में कहा गया है कि आग से जल कर कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। दमकल कर्मियों के अनुसार, आग पर रात करीब 11 बजे काबू पाया गया। पुलिस ने गोदाम के दोनों मालिकों को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
