चीन ने किया पांचवां अंतरिक्ष अभियान प्रक्षेपित

चीन ने किया पांचवां अंतरिक्ष अभियान प्रक्षेपित

बीजिंग: चीन ने आज अपना पांचवां मानवयुक्त अंतरिक्ष यान प्रक्षेपित किया जिसमें एक महिला समेत तीन अंतरिक्ष यात्री सवार हैं। यह अभियान 15 दिवसीय है और इस दौरान अंतरिक्ष यान एक अंतरिक्ष लैब से जुड़ेगा। शेनझोउ 10 अंतरिक्ष यान को उत्तर पश्चिमी चीन के जिउक्वान सेटेलाइट लांच सेंटर से लोंग मार्च राकेट के जरिए प्रक्षेपित किया गया।

सरकारी शिन्हवा संवाद समिति ने यह जानकारी दी। मिशन की कमान नेई हेईशेंग के हाथों में है और 35 वर्षीय वांग येपिंग पिछले साल लियू के अंतरिक्ष में जाने के बाद अंतरिक्ष में जाने वाली दूसरी महिला अंतरिक्ष यात्री हैं। झांग शिआओगुआंग अंतरिक्ष दल के तीसरे सदस् हैं। इससे पूर्व, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने तीनों अंतरिक्ष यात्रियों के लिए आयोजित एक विदाई समारोह में शिरकत की।

Related posts