
हमीरपुर। राज्य स्तरीय चिल्ड्रन साइंस प्रतियोगिता में हमीरपुर के छात्रों को बेहतरीन प्रदर्शन रहा। यह प्रतियोगिता जिला कांगड़ा के धर्मशाला में हाल ही में आयोजित की गई।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंदड़ू के छात्र विशाल ठाकुर की प्रोजेक्ट रिपोर्ट को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। विशाल ने ऊर्जा दक्षता का मूल्यांकन विषय पर रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। गाइड प्रवक्ता यजनीश कुमार को सम्मानित किया गया। सर्वे प्रोजेक्ट रिपोर्ट में जंदड़ू स्कूल की छात्रा रंजना देवी को दूसरा स्थान मिला है। रिपोर्ट का विषय लैंटाना घास से चारकोल बनाना था। एक्टिविटी कार्नर में सीनियर के शहरी वर्ग में डीएवी भोटा के इशांत भारद्वाज ने पहला, ग्रामीण वर्ग में एसवीएम स्कूल कुठार की छात्रा प्रियंशिका ने पहला स्थान हासिल किया। हिम अकादमी स्कूल हीरानगर के छात्रों ने प्रश्नोत्तरी में दूसरा स्थान हासिल किया। सुनील कुमार को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया। गणित ओलंपियाड में हमीरपुर के छह छात्र उत्तीर्ण हुए। हिम अकादमी का लघुनाटक प्रदेश में प्रथम रहा। आर्यनशी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्रदान किया गया। विज्ञान स्किट में ओवरआल ट्रॉफी हमीरपुर को हासिल हुई। छात्रों के मॉडल को दर्शकों ने खूब सराहा।
राज्य स्तरीय चिल्ड्रन साइंस प्रतियोगिता में जिला हमीरपुर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता धर्मशाला, कांगड़ा में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने जिला का प्रतिनिधित्व करते हुए उपलब्धियां हासिल कीं। छात्रों का उपलब्धि पर विज्ञान पर्यवेक्षक अश्वनी चंबयाल ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा समस्त छात्रों को बधाई दी। उन्होंने समस्त अध्यापकों को भी बधाई दी। कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक रेणू कौशल ने भी छात्रों को बधाई दी।
