चिंतपूर्णी, संतोषगढ़ में मारपीट

ऊना। जिला के अलग-अलग क्षेत्रों दो मारपीट के मामले सामने आए है। दोनों वारदातों में दो व्यक्ति गंभीर से घायल है। जिन्हे उपचार एवं मेडिकल के लिए चिकित्सता केंद्रों में भेजा गया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना चिंतपूर्णी के अधीन रजेंद्र कुमार पुत्र प्रेम कुमार निवासी काजीपुर पठानकोट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह चिंतपूर्णी के एक होटल में कार्य करता हूं। देर रात जब रात को अपने निजी काम से जा रहा था कि मरवाडी निवासी राजन शर्मा नामक एक शख्स ने उससे बिना किसी कारण के चलते मारपीट करनी शुरू कर दी। जिससे उसे चोटें आई है। उधर थाना ऊना के तहत अभिषेक निवासी बसदेहडा ने शिकायत दर्ज करवाई कि देर रात जब वह अपने काम से जा रहा था कि संतोषगढ़ के पास दो युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते उससे मारपीट की। जिससे उन्हें चोटें आई है। उधर पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों के संदर्भ में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts