चिंतपूर्णी में युवती ने निगला जहर

चिंतपूर्णी (ऊना)। चिंतपूर्णी के साथ सटे एक गांव की निवासी 24 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। उसे गंभीर हालत में तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन वहां भी उसकी हालत में सुधार न होने के चलते तुरंत चंडीगढ़ स्थित पीजीआई रेफर कर दिया गया। देहरा पुलिस ने घटनाक्रम के संदर्भ में छानबीन आरंभ कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चिंतपूर्णी के साथ सटे देहरा उपमंडल के एक गांव की निवासी 24 वर्षीय युवती ने मंगलवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मामले का पता चलते ही परिजन उसे तुरंत चिंतपूर्णी अस्पताल में ले आए, जहां उसकी नाजुक होती हालत के चलते क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया, लेकिन ऊना में भी उसकी हालत में कोई सुधार न होते देख चिकित्सकों ने तुरंत पीजीआई रेफर कर दिया। उधर, एसएमओ अशोक दड़ोच ने बताया कि युवती की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे उपचार के लिए चंडीगढ़ स्थित पीजीआई भेजा जा गया है।

Related posts