चालक के पद पर दी जाए पदोन्नति

कुल्लू। राजकीय, अर्धराजकीय चालक-परिचालक महासंघ की त्रैमासिक बैठक प्रधान तुलेराम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें महासंघ के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने भाग लिया।
इस अवसर पर चालक-परिचालक महासंघ से जुड़े लोगों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। सरकार से आग्रह किया गया कि जिस तरह लोनिवि में परिचालकों को पदोन्नति देकर चालक के पद पर नियुक्त किया गया है, उसी तर्ज पर वन विभाग और आईपीएच तथा अन्य विभागों में भी परिचालकों को चालकों के पदों पद पदोन्निति दी जाए। इसके अलावा सचिवालय की तर्ज पर अन्य विभागों में भी चालकों को विशेष भत्ता देने की मांग उठाई गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि मंडी की सांसद कुल्लू दौरे पर आएंगी। इस दौरान महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर सांसद प्रतिभा सिंह से मिलेगा। महासंघ के प्रधान तुलेराम ने बताया कि बैठक में महासंघ से जुड़े लोगों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं को हल करवाने के प्रयास किए जाएंगे। बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान बालक राम, महासचिव प्रदीप शर्मा, मुख्य सलाहकार जगमोहन ठाकुर, हुक्म राम, प्रेस सचिव लाल सिंह, मस्त राम, बालाराम शर्मा, दुर्गा दत्त, खीमीराम और चमन लाल आदि ने भाग लिया।

Related posts