
सुजानपुर (हमीरपुर)। दी महाजन को आपरेटिव सोसाइटी सुजानपुर के चुनाव 18 सितंबर को होंगे। चुनावों से नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन शुक्रवार को चार वार्डों पर खड़े एक एक उम्मीदवार और वार्ड एक से दोनों उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिए हैं। चुनावों में चार वार्डों में उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। दी महाजन को-आपरेटिव सोसाइटी के चुनावों में चुनाव लड़ने के लिए वार्ड नंबर एक से सुधीर भटनागर, रमन भटनागर और रमा कांत ने अपना नामांकन भरा था। अंतिम दिन रमन भटनागर और रमा कांत ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। वहीं वार्ड नंबर दो से प्रदीप गुप्ता ने नामांकन वापस ले लिया है। यहां से मुनीश कुमार चुनाव मैदान में हैं। वार्ड नंबर तीन से शैलेंद्र गुप्ता चुनाव मैदान में हैं। वार्ड से दो उम्मीदवारों सुरेंद्र गुप्ता और रमेश गुप्ता का नामांकर रद गया था। वार्ड चार से खड़े दोनों उम्मीदवारों परविंद्र और जोंगेद्र ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। यहां से कोई भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं है। वार्ड पंाच से तीन प्रत्याशियों में से मंजीत और मनोज डोगरा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। यहां से विनय पांजला निर्विरोध उम्मीदवार चुन लिए गए हैं।
चुनाव अधिकारी सुरेश चौहान ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चुनावों में पांच वार्डों में से कुल चार प्रत्याशी ही मैदान में रह गए हैं। जबकि वार्ड नंबर एक, दो, तीन और पांच में उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं।
