चार दिन से नहीं आ रही पानी की सप्लाई

मुबारिकपुर (ऊना)। क्षेत्र की अप्पर भंजाल पंचायत के वार्ड नंबर एक सुंकाली में पेयजल संकट गहरा गया है। गांव में चार दिनों से पानी नहीं आ रहा है। इस कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। आलम यह है कि लोग मजबूरन प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोने का मजबूर हैं। ग्रामीणों ने कहा कि हर साल गर्मी का मौसम शुरू होते ही आईपीएच विभाग की सांसें फूलने शुरू हो जाती हैं। ग्रामीणों ने विभाग के प्रति गहरा रोष जताया है।
स्थानीय लोगों में निशा शर्मा, भूपिंद्र सिंह, राजेश कुमार और पवन कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर 1 के सुंकाली में चार दिन से नलों में पीने नहीं आ रहा है। इस कारण उन्हें पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सुंकाली में पीने के पानी की समस्या के बारे में आईपीएच विभाग को सूचित कर दिया है, लेकिन विभाग ने इसके बावजूद भी कोई हल नहीं निकाला है। स्थानीय लोगाें ने विधायक राकेश कालिया से नलों में पीने का पानी उपलब्ध करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा यदि समय रहते समस्या का हल न निकला तो आने वाले समय उन्हें धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ेगा। उधर, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य अभियंता संजीव कुमार ने कहा कि बार्ड नंबर 1 के लोगाें की पीने के पानी की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।

Related posts