
बीजिंग: चीन का पहला चंद्र मिशन चेंज-3 शनिवार को सफलतापूर्वक चांद पर उतर गया। इस तरह चीन चांद पर अपना मानव रहित यान उतारने वाला विश्व की तीन प्रमुख शक्तियों में से एक बन गया।
चीन की गत चार वर्षों में चंद्रमा की धरती पर पहला चंद्र रोवर लेकर गए चेंज-तीन की लैंडिंग पहली साफ्ट लैंडिंग है। चेंज तीन की साफ्ट लैंडिंग लांग मार्च-तीन बी रॉकेट के पृथ्वी से रवानगी के 12 दिन बाद हुई। अमेरिका और पूर्व सोवियत संघ के बाद चीन उन तीन देशों में शामिल हो गया, जिन्होंने चंद्रमा पर अपने यान उतारे हैं।
आप को बता दे कि साफ्ट लैंडिंग वह होती है जिसमें लैंडिंग के दौरान अंतरिक्ष यान और उसके साथ गए उपकरण को कोई हानि नहीं होती हैं।
बीजिंग एरोस्पेस कंट्रोल सेंटर के अनुसार, चंद्रयान साइनस इरिडियन या बे आफ रेनबो पर स्थानीय समयानुसार रात 9 बजकर 11 मिनट पर उतरा।
