
कुल्लू। सूत्रधार कला संगम की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में जिला के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम में डीसी राकेश कंवर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में कैंब्रिज स्कूल मौहल की रविना पाल ने चांदी रा छल्ला मेरी बांठणे गीत गाकर रंग जमाया। कुल्लू साइंस स्कूल की मोनिका ने नई कर गोरिए मेरी अखियां गीत गाया।
फिल्मी गीतों में ब्यास स्कूल की दिपांशी और दिव्या ने जिदंगी प्यार का गीत है, क्रिसेंट मून स्कूल बजौरा के सुनील ने दिल दिया है जान भी देंगे, कन्या स्कूल सुल्तानपुर की नेहा ने लंबी जुदाई गीत पेश कर दर्शकों का मनोरंजन किया। समूह गान में सत्य मोहन स्कूल मौहल, सरस्वती विद्या मंदिर बाशिंग और अरुणोदय स्कूल मौहल के विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां दी। वाद्यवृंद में रावमापा काईस, भारत भारती स्कूल ढालपुर, रावमापा ढालपुर के छात्रों ने वाहवाही बटोरी।
लोकगीत में क्रिसेंट मून स्कूल बजौरा, रावमापा काईस, कैंब्रिज स्कूल मौहल, कुल्लू साइंस स्कूल, आर्य आदर्श स्कूल वाशिंग ने भाग लिया। रावमापा काईस, ब्यास पब्लिक स्कूल बनोंतर, क्रिसेंट मून स्कूल बजौरा, रावमापा सुल्तानपुर और आर्य आर्द स्कूल अखाड़ा बाजार के बच्चों ने फिल्मी गीत गाए। लोक नृत्य में आर्क एंजल स्कूल रघुनाथ
ने कुल्लवी नाटी, सत्य मोहन स्कूल के बच्चों ने आसाम का विभु नृत्य पेश किया। कुल्लू साइंस स्कूल के बच्चों ने भी लोक नृत्य प्रस्तुत किया। समूह नृत्य में ब्रह्म ऋषि शिक्षा निकेतन, परी एंजेल स्कूल लरांकेलो, क्रिसेंट मून स्कूल बजौरा, भारत-भारती स्कूल ढालपुर और हॉली एंजल स्कूल शमशी के बच्चों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस मौके पर डीसी राकेश कंवर, सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष दिनेश सेन और तहसीलदार मौजूद रहे।
फैंसी ड्रेस स्पर्धा में दिखाए जौहर
सूत्रधार कला संगम की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में फैंसी ड्रेस स्पर्धा में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम में सत्य मोहन स्कूल, आर्य आदर्श स्कूल, आरके एंजल, भारत-भारती, परीएंज स्कूल लरांकेलो, ब्रह्मऋषि स्कूल सुल्तानपुर, कुल्लू साइंस स्कूल, कैंब्रिज स्कूल, ब्यास स्कूल, ढालपुर स्कूल, सुल्तानपुर स्कूल, आदर्श स्कूल वाशिंग, अरुणोदय स्कूल मौहल और सरस्वती स्कूल वाशिंग के बच्चों ने भाग लिया।
