
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी में पुलिस ने एक नाबालिग को चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस एनडीपीएस एक्ट 20 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। डीएसपी संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को बाल न्यायालय में पेश किया गया है। मंगलवार को नाबालिग को परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मणिकर्ण-भुंतर सड़क मार्ग पर जछणी के समीप हेडकांस्टेबल विनय कुमार नाके पर अपनी टीम के साथ आने-जाने वाले वाहनों और राहगीराें की तलाशी कर रहे थे। उसी दौरान मणिकर्ण की ओर से पैदल आ रही एक लड़की को तलाशी के लिए रोका तो पुलिस ने उससे करीब 240 ग्राम चरस बरामद की। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। चरस के साथ पकड़ी गई लड़की नाबालिग है। मामले की छानबीन का जिम्मा हेडकांस्टेबल विनय कुमार को सौंपा गया है।
