
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने एक व्यक्ति को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी शमशेर सिंह ने की है।
उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार एएसआई टेक चंद गश्त दल के साथ मनाली के आलू ग्राउंड के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को तलाशी के लिए रोका तो उससे 4.7 ग्राम ब्राउन शुगर और दस ग्राम चरस बरामद की गई। डीएसपी ने बताया कि नशे के साथ पकड़े गए व्यक्ति की पहचान बिलासपुर के लखनपुर निवासी मुनीश ठाकुर के रूप में हुई है। बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने प्रक्रिया को अमल में लाई जा रही है। डीएसपी ने कहा कि आरोपी को रिमांड पर लेने के बाद कड़ी पूछताछ की जाएगी। मामले की छानबीन का जिम्मा मनाली थाने में तैनात एएसआई टेक चंद को सौंपा है।
शराब की 24 बोतलें बरामद
कुल्लू। पुलिस ने निरमंड में अवैध शराब की 24 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।
