
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने अगस्त में होने वाली कुछ परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। परीक्षाओं की आगामी तिथियां बाद में निर्धारित की जाएंगी। बोर्ड ने दर्जन भर परीक्षाएं स्थगित की हैं। बोर्ड ने 28 श्रेणियों के पद भरने को लिखित परीक्षाओं का कार्यक्रम निर्धारित किया था। बोर्ड प्रबंधन के अनुसार अपरिहार्य कारणों से परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। अगस्त में 8, 21, 22, 25, 27, 29 और 30 अगस्त को निर्धारित परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। उपरोक्त तिथियों को हवलदार इंस्ट्रक्टर, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट, जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर, साइंटिफिक असिस्टेंट, रिसर्च असिस्टेंट, लाइब्रेरियन, लीडिंग फायरमैन, लैब असिस्टेंट, स्टेनो टाइपिस्ट, सीनियर असिस्टेंट अकाउंट की परीक्षाएं आयोजित की जानी थीं। सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। इसके अलावा पूर्व में निर्धारित आठ परीक्षाओं का संचालन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार 04, 07, 11, 18 अगस्त को निर्धारित परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। बोर्ड सचिव विजय कुमार ने बताया कि किन्हीं कारणों से परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। आगामी तिथि के बारे में उचित समय पर अभ्यर्थियों को सूचित कर दिया जाएगा।
