चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की शहरी इकाई का ऐलान

कुल्लू। जिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष अमर ठाकुर ने मंगलवार को ढालपुर में बैठक कर कुल्लू शहरी इकाई का गठन किया। इसमें समाज कल्याण विभाग में कार्यरत ठाकुर दास को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। भाषा विभाग में तैनात राकेश को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और वन विभाग के मोती राम को उपाध्यक्ष बनाया गया है। खेलकूद विभाग के निरत सिंह को महासचिव की जिम्मेवारी सौंपी है। खाद्य आपूर्ति विभाग की बिमला देवी को अतिरिक्त सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की तारा देवी को कोषाध्यक्ष, तहसील में कार्यरत टिकम राम को कार्यालय सचिव, आरटीओ की सविता देवी को मुख्य सलाहकार, लोनिवि कुल्लू के बेली राम को संगठन सचिव और हिम ऊर्जा विभाग में तैनात लविंद्र कुमार को प्रेस सचिव नियुक्त किया है। वन विभाग में तैनात दलीप को लेखा निरीक्षक चुना गया है।
सर्वसम्मति से हुए चुनाव में हिम ऊर्जा की निर्मला, वन विभाग के बीनू राम, आरटीओ के नरेश कुमार, खेल विभाग की मथुरा देवी, रमेश, कुमार, लोनिवि के प्रेम चंद, तेज राम कल्याण विभाग, आलम चंद देव सदन, वन विभाग के प्यारे चंद, दलीप सिंह, सत्य देवी तथा उद्यान विभाग के सूरत राम और चमन को बतौर कार्यकारिणी सदस्य शामिल किया है। जिला अध्यक्ष अमर ठाकुर ने कहा कि वह कर्मचारियों के हितों को सरकार तक पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं को हल करवाने को लेकर वचनबद्ध हैं।

Related posts