
चंबा। जिला मुख्यालय में नशेड़ियों की मौज है। शहर के आसपास के इलाकों में इन दिनों भांग लहलहा रही है। इसे काटने की मुहिम शुरू नहीं की जा सकी है। सरकारी कार्यालयों के बाहर भी भांग उगी भांग को देखा जा सकता है। भांग को उखाड़ने के लिए अभी तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल के छात्रों ने ही अभियान चलाया है। इसके अलावा पुलिस और प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। इससे नशेड़ियों की खूब मौज लगी हुई है। हर साल अप्रैल माह में उगी भांग को उखाड़ने का अभियान शुरू हो जाता था। इस वर्ष मई की 8 तारीख तक भांग उखाड़ो अभियान शुरू नहीं हो पाया है। सरकारी कार्यालयों के आसपास भी उगी भांग के पौधे बड़े हो गए हैं। बुद्धिजीवियों में अविनाश, कमल सिंह, अनूप ने बताया कि इन दिनों शहर में भांग खूब उगी है। जिला प्रशासन की ओर से भांग उखाड़ो अभियान शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि कुछेक जगह में नशेड़ी उगी भांग का सेवन भी कर रहे हैं। युवाओं को नशे से बचाने के तमाम दाबे खोखले ही साबित हो रहे हैं। वहीं, डीएसपी जितेंद्र कुमार ने बताया भांग उखाड़ो अभियान जल्द शुरू किया जाएगा। युवाओं को भी नशे से होने वाली दुष्प्रभावों बारे विस्तार से जानकारी दी जाएगी। शहर के आसपास वाले इलाकों में भांग को उखाड़ कर नष्ट किया जाएगा।
