
चंबा। जिला में मौसम ने फिर से करवट बदली है। सुबह के वक्त जिले में हल्की-हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान काफी गिर गया। इस वजह से शहरों में रौनक कम रही। लोगाें का अधिकांश समय आग सेंक कर ही व्यतीत हुआ। भरमौर में बारिश होने के बाद ऊपरी इलाकों में हल्का हिमपात हुआ। इससे तापमान काफी गिर गया है। सुबह के वक्त ठंडी हवाएं चलने का क्रम जारी रहा। इससे इलाके में ठंड काफी बढ़ गई है। भरमौर के कुगती, चौबिया, सुपा, बंडग्रां, तुंदा, उलांसा और घटोर में 6 से 7 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई।
तीसा में साच पास, नोडल धार में बर्फबारी होने का क्रम जारी रहा। बारिश के बाद निचले इलाकों में ठंड काफी बढ़ गई। लोगाें का समय आग सेंक कर ही व्यतीत हुआ। डलहौजी और खज्जियार में ठंड काफी बढ़ गई है। ठंड बढ़ने के कारण यहां पर अब पर्यटक कम ही घूमने आ रहे हैं। सुबह के वक्त हुई हल्की बारिश बीजी गई फसलों की पैदावार के लिए अच्छी बताई जा रही है। वहीं, अब बागवान भी सेब के पौधे भी बगीचों में लगा सकेंगे। बारिश न होने के कारण सेब के पौधे बागवान खेतों में नहीं लगा पा रहे थे।
लोगाें ज्ञान चंद, राकेश कुमार, प्रताप चंद, रुपेश कुमार ने बताया कि मौसम ने फिर से करवट बदल ली है। सुबह के वक्त हुई बारिश से तापमान काफी गिर गया है। उन्होंने कहा कि बारिश होने के कारण लोगों को आग सेंक कर समय पास करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भरमौर और तीसा में भी बर्फबारी होने का क्रम शुरू हो गया है। निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।
