चंदन राणा बने पीयू के एससीए अध्यक्ष

हमीरपुर। हमीरपुर के चंदन राणा पंजाब यूनिवर्सिटी के एससीए अध्यक्ष चुने गए हैं। चंदन के पिता जिला बिलासपुर में लोक निर्माण विभाग में बतौर असिस्टेंट इंजीनियर कार्यरत हैं। माता उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर में बतौर टीए के पद पर कार्यरत हैं। चंदन की प्रारंभिक शिक्षा हमीरपुर के सिल्वर पब्लिक स्कूल से हुई। चंदन पांचवीं, आठवीं और दसवीं कक्षा में मेरिट में रहा है। तत्पश्चात जमा दो कक्षा चंदन ने हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हमीरपुर से मेडिकल में प्रथम श्रेणी में पास की। इसके बाद चंदन ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बायोफिजिक्स में बीएससी ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की, और इसके बाद न्यूकलियर मेडिसिन में एमएससी की। प्रथम सत्र के दौरान ही चंदन का चयन पीएचडी में हो गया। इसके चलते अब चंदन बड़ी आंत की कैंसर की बीमारी पर भी रिसर्च कर रहे हैं।

Related posts