
चंडीगढ़: पुलिस के लिए सिरदर्द बने चुके कार्ड क्लोनिंग के मामलों में साइबर सैल को सफलता हाथ लगी है। सैल ने लुधियाना निवासी मुकुल गर्ग व उसकी साथी रमनदीप कौर को काबू किया है व उनके कब्जे से मैगनेटिक रीडर मशीन, 21 ए.टी.एम. कार्ड, 5 मोबाइल व 1 लैपटॉप बरामद किया है।
पुलिस ने दोनों को जिला अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 29 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब पता लगाएगी कि दोनों आरोपियों ने अब तक कितने कार्डों की क्लोनिंग की है। पुलिस ने अब तक की जांच में चंडीगढ़ में दर्ज 4 मामले हल करने का दावा किया है।
