चंडीगढ़ के व्यक्ति ने होटल में फंदा लगाकर दी जान

हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत चंडीगढ़ के एक व्यक्ति ने हमीरपुर के निजी होटल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश चंदेल (41 वर्षीय) निवासी हाउस नंबर बी5/6 सेक्टर 36डी चंडीगढ़ ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। राकेश चंदेल मंगलवार शाम को साढ़े छह बजे के करीब होटल में आया था। राकेश चंडीगढ़ की एक निजी कंपनी में कार्य करता है। बुधवार को राकेश ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया। कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है जिसके अनुसार राकेश ने अपनी मौत के लिए स्वयं को जिम्मेवार ठहराया है। राकेश ने लिखा है कि उसकी मौत के लिए कोई अन्य जिम्मेवार नहीं है। घटना की भनक लगते ही होटल मालिक ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में ले लिया है। उधर, थाना प्रभारी रमेश चंद का कहना है कि पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts