
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर टीहरा में उत्तर क्षेत्रीय सैनिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। इसमें सैनिक स्कूल नगरोटा (जम्मू-कश्मीर), सैनिक स्कूल कपूरथला (पंजाब), सैनिक स्कूल कुंजपुरा हरियाणा, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल (उत्तराखंड) और मेजबान स्कूल सुजानपुर टीहरा के 360 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने अंडर-14 और अंडर-17 फुटबाल, हाकी, वालीबाल और बास्केटबाल के साथ हिंदी, अंग्रेेजी वाद-विवाद, क्विज, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने ओवरआल ट्रॉफी पर कब्जा किया। अंडर-14 फुटबाल की ट्रॉफी सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने जीती। अंडर-17 फुटबाल में कपूरथला ने मेजबान सुजानपुर टीहरा के दबदबे को तोड़ते हुए 3 साल बाद ट्रॉफी जीती। बास्केटबाल में घोड़ाखाल ने ट्रॉफी अपने नाम की। वालीबाल में सैनिक स्कूल कुंजपुरा ने दूसरी बार ट्रॉफी जीती। सुजानपुर टीहरा को हाकी की ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा। समापन कार्यक्रम की एआरटीवाई एचक्यू 9 कोर योल कैंट के ब्रिगेडियर आरके भट्ट ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने खिलाड़ियों की ओर से प्रस्तुत परेड की सलामी ली।
