घर से पर्स ले उड़े शातिर

हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत वार्ड नंबर पांच में शातिरों ने घर में घुसकर पर्स चोरी कर लिया है। पर्स में 2200 रुपये नगद तथा पैन कार्र्ड, एटीएम कार्ड और कैंटीन कार्ड सहित दूसरे कागजात थे।
मीना थापा निवासी बृज नगर हाउस नंबर- 43 ने बताया कि उसके बच्चे घर में सो रहे थे। वह कुत्ते को लेकर घर से गली में चली गई। इतने में घात लगाए शातिरों ने उसका पर्स चुरा लिया। पर्स कमरे में बैड पर रखा था। इसमें 2200 रुपये की नकदी सहित दूसरे दस्तावेज और एटीएम कार्ड कैंटीन कार्ड आदि मौजूद थे। उधर, पुलिस अधीक्षक जगत राम का कहना है कि मामले की शिकायत आने पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related posts