
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-37 स्थित एक घर में घुसकर कुछ लोगों ने चार युवकों को मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने हवाई फायर भी की, जिससे लोगों में दहशत का माहौल हो गया। घटनास्थल से पुलिस को कारतूस का खोखा मिला है। चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रेम सिंह सेक्टर-37 के ए ब्लॉक रहते हैं। शुक्रवार दोपहर को उनके दोस्त सुनील, मोहित और नीरज आदि आ गए। आरोप है कि तभी घंघोला निवासी करीब आठ-दस युवक डंडे और रॉड से सभी की पिटाई कर दी। पीड़ित पक्ष की ओर से छह युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच करके आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
