
गिद्दड़बाहा (राजीव): शहर एवं आसपास के गांवों में पंजाब सरकार द्वारा विकास कार्य करवाए जा रहे हैं परन्तु कई विकास कार्य घटिया मैटीरियल का शिकार हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार प्योरी रोड फाटक, दौला के फाटक के पास व मंडी वाला गुरुद्वारा के पास जो सड़क प्रशासन द्वारा करीब एक वर्ष पूर्व ही बनाई गई थी, वह घटिया मैटीरियल के कारण टूट रही है। इसके अलावा कोटभाई के दूसरे बस स्टैंड के पास पानी की निकासी का ठीक प्रबंध न होने के कारण सड़क टूट रही है।
इसी तरह शहर एवं गांवों की कई गलियों में पानी की निकासी का ठीक प्रबंध न होने कारण कुछ सड़कें तो टूट चुकी हैं और कुछ टूटने की कगार पर हैं। प्रशासन को पानी की निकासी की तरफ विशेष ध्यान देना चाहिए और जो लोग पानी की निकासी में विघ्न डालते हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए ताकि एक-दो घरों के कारण सड़कें न टूटें और न ही लोग परेशान हों। क्या प्रशासन इस तरफ ध्यान देगा?
