ग्लाइडर पायलट ने भी तोड़ा दम

मनाली। मनाली के सोलंगनाला में दुर्घटनाग्रस्त पैराग्लाइडर के मामले में पायलट की भी मौत हो गई। उसकी पहचान दया राम जिला खीरी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बुधवार रात दयाराम ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में कोलकाता निवासी मुनीष कुमार की भी बुधवार को मौत हो गई थी।
बुधवार को मनाली के सोलंगनाला में कोलकाता निवासी मुनीष कुमार पैराग्लाइडिंग कर रहे थे। करीब पांच बजे पैराग्लाइडर अचानक हवा में नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद मुनीष कुमार और ग्लाइडर पायलट दयाराम करीब 50 फुट की ऊंचाई से नीचे गिर गए। स्थानीय लोग उपचार के लिए मनाली अस्पताल ले आए। यहां मुनीष कुमार को बुधवार शाम मृत घोषित कर दिया गया, जबकि देर रात ग्लाइडर पायलट दयाराम की भी मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी पूर्ण चंद ठकुराल ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Related posts