गोली दागने वाला पुलिस रिमांड पर

गोहर (मंडी)। मौवीसेरी के दरासी गांव में पत्नी पर गोलियां दागने के आरोप में गिरफ्तार हुकम चंद को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया। यहां से आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एसएचओ नवीन झालटा ने पुलिस रिमांड मिलने की पुष्टि की है। तीन नवंबर की रात को दरासी गांव के हुकम चंद ने खोया बेचने को लेकर उपजे विवाद के बाद तीन फायर करके गांव में सनसनी फैला दी थी।

Related posts