गैर इरादतन हत्या का केस

हमीरपुर। धनेटा हादसे में दुकान के मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामला मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर दर्ज किया है। इसमें दुकान मालिक की लापरवाही, गलती को हादसे का कारण बताया गया है। पुलिस तथ्य जुटाने के लिए छानबीन कर रही है। उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार को धनेटा में दुकान दी दीवार अचानक गिर गई थी, जिसके नीचे दबकर पवन कुमार की मृत्यु हो गई थी। पवन कुमार घर से मंदिर में माथा टेकने के लिए निकला था। पुलिस के अनुसार पवन के बेटे नितिन ने कहा है कि दुकान की दीवार एक बार पहले भी गिर चुकी थी। उसके बाद उसने दीवार को और ऊंचा कर दिया था तथा अंदर की ओर काफी संख्या में टीन की चद्दरें दीवार के साथ खड़ी कर दी थीं। इस कारण दीवार अधिक भार नहीं संभाल सकी। दुकान के मालिक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। पुलिस ने दुकान के मालिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए के तहत मामला दर्ज किया है और आगामी तथ्यों की जांच की जा रही है। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बृज मोहन शर्मा का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।

Related posts