
कुल्लू। मुंबई में महिला पत्रकार के साथ हुए गैंगरेप के विरोध में शनिवार को एबीवीपी ने विरोध प्रदर्शन किया। एबीवीपी के इस प्रदर्शन का नेतृत्व इकाई अध्यक्ष अनीश ने किया। पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष अर्जुन ने कहा कि देश में लगातार रेप की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसी घटना देश को शर्मशार करने वाली होती हैं।
प्रदर्शन में पूर्व इकाई अध्यक्ष नवयुवक, इकाई सचिव प्रेम प्रकाश और लोतम ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। देश को शर्मशार करने वाली घटनाएं घट रही हैं।
प्रदर्शन में इकाई अध्यक्ष अनीश, इकाई सचिव प्रेम प्रकाश, इकाई उपाध्यक्ष योगराज डोगरा, आर्य निवेश, कावेश, रविंद्र, कावेश, रविंद्र, छात्र संघ के अध्यक्ष राजकुमार सोनी, छात्र संघ के उपाध्यक्ष पिंकी सूद, छात्र संघ महासचिव राजकिरन, पूर्ण चंद, लोतम राम, गोपाल, दर्शन ठाकुर, बुद्ध राम, बाबी ईशान, पवन, दीपा, रामेश्वरी, नितिका, सपना, कल्पना, कृष्णा, नेहा डोगरा, सरिता, सोनुवाला और कनिका ने भाग लिया।
