गैंगरेप का मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर

हमीरपुर। हमीरपुर में हुए गैंगरेप मामले में आरोपी विजय कुमार के भाई रवि कुमार पुत्र सीता राम निवासी कुनाणा ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। रवि कुमार का आरोप है कि गैंगरेप मामले का मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर घूम रहा है। हालांकि मामले में और भी कई लोग शामिल हैं लेकिन बेखौफ होकर सड़कों पर घूम रहे हैं। पुलिस प्रशासन गैंगरेप के मुख्य आरोपियों को नहीं पकड़ रही है। उन्होंने संदेह जताया कि पीड़ित लड़की जिन आरोपियों के नाम जानती थी। नाम उसने पुलिस को बताए हैं और जिन लोगों के नाम लड़की नहीं जानती थी। अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। रवि कुमार ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। उधर, आईजी पीएल ठाकुर का कहना है कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मामले में जो भी दोषी होंगे बख्शे नहीं जाएंगे।

Related posts