
चंडीगढ़: नाबालिग के साथ रेप के से घिरे आसाराम बापू का सैक्टर-56 के निवासियों ने पुतला जलाकर यह साबित कर दिया कि अब वह बापू कहलाने के लायक नहीं हैं। लोगों ने आसाराम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन्हें कड़ी से कडी सजा देने की मांग की। के.एम. राव ने कहा कि आसाराम जैसे धर्म के नाम पर लोगों की भावानाओं से खेल रहे हैं और यौन शोषण जैसे जघन्य अपराधों में इनका नाम आना देश को अपमानित करने वाला है।
राव ने कहा कि आसाराम को सख्त से सख्त सजा दी जाए। इस मौके पर लोगों ने आसाराम का पोस्टर जलाया और जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर सुनीता यादव, मंजु राव, अनुज कुमार आदि मौजूद थे।
