
कुल्लू। वाशिंग स्थित गुग्गा जाहर पीर के प्राचीन मंदिर का पुनर्निर्माण पूरा होने पर मंदिर में रविवार को यज्ञ का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जय चंद ने बताया कि गुग्गा जाहर पीर के प्राचीन मंदिर का पुनर्निर्माण करीब छह साल पहले शुरू किया गया था। मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने पर 28 जुलाई को मंदिर में यज्ञ और ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। मंदिर के कारदार उत्तम राम ने बताया कि मंदिर के पुनर्निर्माण में स्थानीय निवासी विजेंद्र सेन का सबसे ज्यादा सहयोग रहा। यह कार्य स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरा हो पाया है। उन्होंने बताया कि काष्ठकुणी शैली में मंदिर का निर्माण मोहन लाल ठाकुर और मीनू राम ने किया। इस कार्य में पूर्व ग्राम पंचायत बालकराम ने भी सहयोग किया। निर्माण कार्य पूरा होने पर 28 जुलाई को मंदिर में यज्ञ और ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर कमेटी के सचिव कपिल देव, कोषाध्यक्ष हरिचंद, दुनी चंद, जगरनाथ आदि मौजूद रहे।
