
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल कार्यालय के बाहर कर्नल की गाड़ी का चालान करने को लेकर कर्नल और एसडीएम आपस में उलझ गए। एसडीएम की शिकायत पर पुलिस ने कर्नल को गाड़ी में बिठाना चाहा लेकिन काफी देर तक मामला गर्माया रहा। कर्नल और परिवार सदस्य पुलिस की जबरदस्ती का विरोध कर रहे थे। बिना वारंट के गाड़ी में ले जाने पर मना कर दिया।
भोटा के ठमाणी गांव के कर्नल आर डोगरा गाड़ी पर हाई सिक्योरिटी की प्लेट लगाने के लिए बड़सर आए थे। समय करीब 11 बजे बेटे ने गाड़ी नंबर प्लेट के लिए लगाई, तभी एसडीएम की गाड़ी पहुंच गई। एसडीएम ने गाड़ी रास्ते में खड़ी करने पर चालान काट दिया। चालान पर कर्नल ने विरोध किया। गाड़ी उनका बेटा चला रहा था तथा उसकी पत्नी भी साथ में है। देहरादून में कर्नल रैंक पर कार्यरत हूं। अपने घर भोटा के पास गांव ठमाणी में छुट्टी आया हूं। हाई सिक्योरिटी प्लेट लगवाते समय एसडीएम ने चालान कर दिया।
एसडीएम के आदेशों पर पुलिस ने कर्नल से चालान की कापी मांगी तथा मेडिकल जांच करवाने को अस्पताल चलने को कहा। कर्नल ने विरोध किया। पुलिस एएसआई गाड़ी में जबरदस्ती बिठाने का प्रयास कर रहे थे। कर्नल और परिवार के सदस्य विरोध कर रहे थे। 11:30 से एक बजे तक सड़क मेें हंगामा रहा। करीब डेढ़ घंटे बाद कर्नल ने गाड़ी में जाने की बात स्वीकार ली। बड़सर अस्पताल में कर्नल को मेडिकल के बाद भेज दिया गया। डीएसपी एलएम शर्मा ने बताया कि एसडीएम के आदेशों पर पुलिस ने कर्नल को मेडिकल जांच करवाने को कहा। कर्नल के विरोध करने पर विलंब हुआ। मेडिकल रिपोर्ट तथा एसडीएम के आगामी आदेशों के बाद ही पुलिस कार्रवाई कर सकती है।
