गांवों में बढ़े वार्ड, संख्या हुई 3825

भीमताल/हल्द्वानी। शासन-प्रशासन के निर्देश पर जिला पंचायत राज विभाग ने जिले में ग्राम सभाओं के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) के अनंतिम प्रकाशन को अंतिम रूप दे दिया है। अनंतिम प्रकाशन के बाद जिले में वार्डों की संख्या बढ़कर 3825 हो गई है। जिले में कुल 490 वार्ड बढ़े हैं। इसमें से अकेले हल्द्वानी ब्लाक में 227 वार्ड बढ़े हैं।
इनसेट
ब्लाकवार ग्राम पंचायतों और वार्डों का विवरण
ब्लाक ग्रापं-2001) ग्रापं-2011) वार्ड-2001) वार्ड-2011) बढ़े वार्ड
धारी 36 37 248 265 17
रामगढ़ 56 60 368 384 16
बेतालघाट 73 77 443 457 14
ओखलकांडा 76 79 466 493 27
भीमताल 62 65 418 435 17
हल्द्वानी 69 86 639 866 227
कोटाबाग 49 56 387 440 53
रामनगर 42 53 366 485 119
————————————————————–
योग 463 513 3335 3825 490

नोट- उक्त परिसीमन वर्ष 2001 और वर्ष 2011 के आधार पर है।

आपत्तियों पर सुनवाई 21 को हल्द्वानी में
भीमताल। जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार के मुताबिक यदि किसी व्यक्ति को ग्राम पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) के संबंध में कोई आपत्ति दर्ज करानी हो तो वह 18 और 19 दिसंबर तक ब्लाक, जिला पंचायत राज अधिकारी अथवा जिलाधिकारी कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियों पर सुनवाई 21 दिसंबर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति की ओर से हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय में होगी।

Related posts