गांधीनगर में बिजली गुल रहने से आक्रोश

कुल्लू। अप्पर गांधीनगर कल्याण एवं विकास सभा की आपातकालीन बैठक में क्षेत्र में बिजली गुल रहने पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान अमर सिंह ने की। संघ के प्रधान अमर सिंह ने बताया कि गांधीनगर के 12 घरों में सप्ताह में दो-तीन दिन बिजली गुल रहती है।
उन्होंने कहा कि घरों को जाने वाले रास्तों में स्ट्रीट लाइटों का भी प्रबंध नहीं है। सभा का कहना है कि इस बारे कई बार जिला प्रशासन को पत्र के माध्यम से चेताया गया लेकिन कोई कार्रवाई सामने नहीं आई है। अमर सिंह का कहना है कि क्षेत्र के लोगों को कई समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं। सभा ने चेतावनी दी कि अगर जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सभा के महासचिव बलवीर सिंह, युवा मंडल प्रधान मोहर सिंह, महिला मंडल प्रधान सुमित्रा महंत, कोषाध्यक्ष नंद लाल, छप्पे राम, लाल सिंह, कातकू देवी, कुमारी विद्या देवी, कला देवी, राजेश ठाकुर, चीतर सिंह, सौर और गुरदेव सिंह मौजूद रहे।

Related posts