गश्त के दौरान पुलिस जवानों की पिटाई

सोलन। सलोगड़ा के पास एक ढाबे में रूकी पुलिस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। किसी बात को लेकर लोग पुलिस से उलझ पड़े और पुलिस के जवानों की पिटाई शुरू कर दी। इस घटना में दो पुलिस वालों को हल्की चोटें आई हैं। मामला बढ़ता देख जवानों के पसीने छूटने लगे। फोन करके अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाया। जिसके बाद मामला शांत हो सका है।
मारपीट के पीछे छेड़छाड़ कारण है या कुछ और पुलिस अधिकारी चुप्पी साधे हुए बैठे हैं। देर शाम तक एसपी और एएसपी को फोन पर संपर्क साधना चाहा, लेकिन पुलिस की तरफ से मामले को लेकर कोई भी टिप्पणी नहीं आई। लेकिन सदर थाना में तीन युवकों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का तर्क है कि हो सकता है कि एसआईयू की टीम सूचना के आधार पर शराब तस्करों को पकड़ने अश्वनी खड्ड में गश्त पर गई वहीं चर्चा है कि मामला छेड़छाड़ का है, जिसके कारण पुलिस वालों के साथ हाथापाई हुई है। वहीं मारपीट करने वालों में कुछ युवतियां भी बताई जा रही हैं।पिछले कुछ दिनों से लगातार पुलिस गश्त के दौरान उसी गांव में अधिकतर दिखाई दे रही थी।
मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि सलोगड़ा पंचायत के स्थानीय युवकों ने पुलिस एसआईयू की टीम के साथ मारपीट तथा कार्य में बाधा पहुंचाने की कोशिश की। इसमें स्थानीय तीन युवकों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामला छेड़छाड़ का है, या फिर शराब तस्करों की दादागिरी, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

कुछ भी कहने से एसपी एएसपी
शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाले बैठे पुलिस अधीक्षक सोलन डा. रमेश छाजटा से फोन पर देर शाम तक संपर्क साधा जाता रहा, लेकिन उन्होंने किसी प्रकार की टिप्पणी से इंकार किया। एएसपी सोलन पदम सिंह से भी बात करनी चाही तो उनका कोई रिस्पांस नहीं दिया। देर शाम दोनो आला अधिकारियों ने मामले को लेकर चुप्पी साधे रखी।

पुलिस अधिकारियों से होगी पूछताछ
वहीं आईजी दक्षिण रेंज जीडी भार्गव ने कहा कि इस संबंध इस संबंध में संबंधित जिला अधिकारियों से पूछताछ होगी। इस बारे में वह अधिक कुछ नहीं बता सकते। पुलिस जवान सलोगड़ा में किस मकसद से गए थे, मारपीट के पीछे असल कारण क्या रहें, इसकी छानबीन की जाएगी।

Related posts