गड़सा में स्कूली खेलकूद स्पर्धा का आगाज

गड़सा (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गड़सा में बुधवार को अंडर 14 लड़कों और लड़कियों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। एसडीएम सुरेश जसवाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। स्कूल के प्रधानाचार्य फतेह चंद नेगी ने मुख्यातिथि का कुल्लवी टोपी और मफलर पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
इस अवसर पर ऐलीमेंटरी एडीपीईओ राम सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिला भर के करीब चार सौ खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। इसमें कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन, योगा के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। प्रधानाचार्य फतेह चंद नेगी ने मुख्य अतिथि तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का आभार जताया।

Related posts