गगरेट में अवैध लकड़ी भरा ट्राला पकड़ा

गगरेट (ऊना)। वन विभाग गगरेट में सोमवार को गगरेट के निकट अंबोटा-आशादेवी संपर्क मार्ग पर एक ट्राला जीप को 25 क्विंटल के मोच्छों सहित दबोचा गया है। वन विभाग ने ट्राले को लकड़ी सहित जब्त करवन थाना टटेडा गगरेट में पहुंचा दिया है, जबकि वन तस्करों ने वन विभाग के एक कर्मचारी के भी अपहरण की कोशिश की है। जानकारी के अनुसार गगरेट स्थित वन विभाग के बीओ स्वर्ण सिंह को गुप्त सुचना मिली कि अंबोटा-आशादेवी मार्ग से एक जीप अवैध लकड़ी लेकर पंजाब जा रही है। बीओ ने वन चौकी गगरेट से एक कर्मचारी को साथ लिया और उस जीप ट्राला को धर दबोचा, जिसमें अवैध रूप से चीड़ की लकड़ी लदी हुई थी। जब उस जीप को वन थाना टटेहडा को वन कर्मचारी के साथ भेजा गया तो जीप का चालक कालू निवासी संघनई उक्त कर्मचारी का कथित रूप से अपहरण करके पंजाब की तरफ गाड़ी को भगाने लगा, लेकिन वन विभाग के बीओ स्वर्ण सिंह ने बड़ी होशियारी से अपनी कार से पीछा करते हुए उक्त जीप को आरटीओ बैरियर आशादेवी के पास पुन: धर दबोचा। जीप एएफ सुशील कुमार निवासी अंबोटा की है। वन विभाग के बीओ स्वर्ण सिंह ने बताया कि जीप ट्राला को लकड़ी सहित जब्त करके वन थाना भेज दिया गया है तथा उच्चाधिकारी के आदेश पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts