
नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन की बैठक का आयोजन नगर पंचायत अध्यक्षा रीना देवी की अध्यक्षता में किया गया। इसमें समस्त पार्षदों तथा मनोनीत सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने पर चर्चा की गई।
बैठक की जानकारी देते हुए सचिव पीसी बत्रा ने बताया कि शहर भर में गृहकर हेतु सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण हो चुका है। किसी भी नागरिक को दोबारा सर्वेक्षण में की गई पैमाईश या अन्य किसी बात पर कोई आपत्ति हो तो लिखित में नगर पंचायत कार्यालय में आपत्ति दर्ज करवा सकता है। उन्होंने बताया कि बैठक में शमशानघाट के साथ वाली भूमि के बारे में भी चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त बीपीएल परिवारों का चयन तथा पिछली बैठक के निर्णयों की पुष्टि की गई। कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था बारे चर्चा की गई। दुकानदारों द्वारा पॉलीथीन, कचरा तथा गली सड़ी सब्जियों को नालियों में फेंकने पर कार्रवाई का निर्णय लिया गया। दुकानदारों को हिदायत दी गई कि दुकान में कूड़े दान रखें। चौगला बाजार में एक शौचालय बनाने का भी निर्णय लिया गया है। बैठक में भवनों के नक्शों को स्वीकृति दी गई। अन्य कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष तरुण कपिल, सदस्य तरसेम कपिल, किरण बाला, रमा जैन, सोहन लाल, कल्पना देवी, आशा सोनी, प्रेम चंद, विनोद सेठी, मोती जोशी, बलदेव सिंह आदि मौजूद थे।
नियुक्ति पर जताया आभार
भोरंज (हमीरपुर)। अन्य पिछड़ा वर्ग बोर्ड में जगदीश चंद की नियुक्ति की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री तथा प्रदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र सिंह का आभार प्रकट किया। मुंडखर पंचायत के गांव नैहली में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्रीसेन भक्त महासभा के अध्यक्ष ने की। उन्होंने निदेशक सुरेश डोगरा, प्रेम कौशल तथा डा. रमेश डोगरा का धन्यवाद किया। बैठक में धर्म चंद, सोनू, सरिता, हेम राज, प्रवीण, संतोष, संत राम, कांता पठानिया, कमला देवी, वीना देवी, पुरुषोत चंद पटियाल, रतन चंद आदि उपस्थित थे।
