खो-खो में बोहरू स्कूल विजेता

बंगाणा/लठियाणी (ऊना)। लठियाणी में चल रही चार दिवसीय प्राथमिक स्कूलों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कु टलैहड़ ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र फौजी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर स्कूली छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर मुख्यातिथि एवं दर्शकों का मन मोह लिया। स्कूल खेल संघ के महासचिव एवं पीटीएफ अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह कु टलैहड़िया ने बताया कि छात्र-छात्रा वर्ग की खो-खो स्पर्धा में बोहरू विजेता एवं जसाणा उपविजेता रहे। छात्र वर्ग के कबड्डी मुकाबले में हारसा स्कूल विजेता एवं माता सत्यावती स्कूल बंगाणा उपपिजेता रहे। छात्राओं की कबड्डी स्पर्धा में बंगाणा विजेता एवं मंदली को उपविजेता घोषित किया गया। वालीबाल में झगरोट ने डीएवी स्कूल लठियाणी को हराकर विजेता का ताज अपने सिर बांधा। बैडमिंटन में बौल स्कूल की छात्राओं ने झगरोट को हराकर विजेता ट्राफी पर कब्जा किया। क्विज प्रतियोगिता में जसाणा स्कूल की शिवानी राणा प्रथम, रायपुर की शिवानी द्वितीय तथा भाषण प्रतियोगिता में लठियाणी प्रथम व अमरोह स्कूल द्वितीय स्थान पर रहे। एकल गान तथा समूह गान मेें बोहरू ने प्रथम व लठियाणी स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकांकी में आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा प्रथम एवं लठियाणी स्कू ल द्वितीय स्थान पर रहे। लोक नृत्य में लठियाणी ने प्रथम एवं बोहरू स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के बाद मुख्यातिथि ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृ त किया। इस मौके पर लठियाणी स्कू ल के प्रधानाचार्य कु लदीप कु मार, लठियाणी के प्रधान महेंद्र सिंह, बुधान के प्रधान शिवनाथ शर्मा, धुंधला के उपप्रधान निर्मल कौशल, सहकारी सभा के प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा, पीटीआई जागीर सिंह, केसी शर्मा, जेई आईपीएच प्रेम दत्याल, विभीषण कुमार, सतीश कुमार, संजीव कु मार रछोह, विजय कु मार, रंजीत चौहान, अशोक धीमान, रजनीश शर्मा, वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र खड़ोल, राजपाल, राजकु मार, विनोद कुमार, महासचिव विजय कु मार, राकेश कु मारी, राजेश नरयाल सहित अन्य कई गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts