
खोखन (कुल्लू)। देवता आदिब्रह्मा का दो दिवसीय खोखन शारनू मेला 19 जुलाई से शुरू होगा। मेले का आगाज देवता आदिब्रह्मा और देवता वीरनाथ की रथ यात्रा से होगा। शारनू मेले में खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। खोखन शारनू मेला कमेटी के अध्यक्ष लोकेश ठाकुर ने बताया कि मेले का उद्घाटन विधायक महेश्वर सिंह करेंगे। इसके अलावा मेले में वालीबाल, घड़ा फोड़, रस्सा-कस्सी और कुर्सी खेल प्रतियोगिताएं होंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ ब्राह्मण सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश शर्मा करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में डाबे राम कुल्लवी और सरिता बुशहरी एंड पार्टी श्रोताओं का मनोरंजन करवाएंगे। शारनू मेला का समापन 20 जुलाई को जिला परिषद अध्यक्ष हरिचंद शर्मा करेंगे। वालीबाल स्पर्धा के लिए प्रत्येक टीम के लिए प्रवेश शुल्क 600 रुपये रखा है। प्रथम रहने वाली टीम को 11000 रुपये की नगद राशि बतौर प्रथम पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 5100 रुपये मिलेंगे।
