खेलों में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

मंडी। स्थानीय उजाला पब्लिक स्कूल का वार्षिक खेल दिवस वीरवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी पदम सिंह नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वार्षिक खेल दिवस में स्कूली बच्चों उनके अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर स्कूली बच्चों की जलेबी रेस, 30 मीटर दौड़, लेमन व स्पून रेस, मेंढक दौड़, फ्री हैंड रेस, सिंगल लेग रेस, सुई धागा दौड़, मंकी रेस, थ्री लेग रेस, खो खो व कबड्डी प्रतियोगिता करवाई गई। उक्त स्पर्धाओं में मानवी, यथार्थ, नताशा, आशीष, जाग्रति, मनीष, आंचल, आदित्य, अंकिता, अंशिता, मोहित, मुस्कान, आयूषी, प्रिया व उदय ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि कशिश, वंश राणा, नीतिका, तरुण, रुपाक्षी, ध्रुव, मृदुल, कार्तिक, जाह्नवी, वर्षा, मोहित, अनिषा, आंचल, श्रुति, अभिषेक को रजत पदक तथा अंजलि, अक्षित, अवंतिका, पीयूष, मुस्कान, ज्योतिरादित्य, सिमरन, साहिल, अनिषा, नैंसी, उदय, जाह्नवी, रुपाली, मनीषा, लवकेश को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।
लड़कियों की खोखो में निशा, कविता, सृष्टि, दीक्षा, सोनाली, दक्षता, सुरक्षा, मनीषा, जाह्नवी की टीम विजेता रही, जबकि कबड्डी में नेहा, कविता, तमन्ना, शिवानी, आशी, मनीषा व तनिका की टीम ने खिताब पर कब्जा किया। लड़कों की खो खो में जूनियर वर्ग में आयूष, परवेश, रजत, नितिन, अपर्णव, रितेश, मोहित, करुणेश, देवांश की टीम विजयी रही। सीनियर वर्ग में अजय, उदय, अभिनव, सवल, सचिन, प्रशांत, आदर्श, लवकेश, अभिषेक व राहुल की टीम विजयी रही। सीनियर वर्ग कबड्डी में अजय, उदय, अभिनव, सवल, सचिन, प्रशांत व लवकेश ने खिताब पर कब्जा किया।
अभिभावकों के लिए आयोजित म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में कामना, रस्सी कूद में रीता तथा पुरुष की पेयरिंग गेम में कमल किशोर ने बाजी मारी। इस मौके पर बच्चों ने जोगिंद्र आजाद के नेतृत्व में कराटे शो का भी प्रदर्शन किया। इस अवसर पर दिनेश कुमार आदि मौजूद थे।

Related posts