
बंजार (कुल्लू)। जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने खंड स्तर की चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को बंजार खंड के चुनाव कर कार्यकारिणी का गठन किया। महासंघ के पूर्व प्रदेश महासचि सेस राम आजाद, जिला कुल्लू के अध्यक्ष आशु गोयल तथा वरिष्ठ नेता एलआर गुलशन इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे। निर्वाचन अधिकारी राम लाल चौहान, अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी पुने राम तथा पर्यावेक्षक संजीवन चंदेल की देखरेख में हुए चुनावों में लोनिवि के खूब राम कुल्लवी को प्रधान नियुक्त किया है। शिक्षा विभाग से हीरा सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान, आईपीएच की इंद्रा परमार को महासचिव, शिक्षा विभाग से शेर सिंह को उपप्रधान सामान्य, वन विभाग से ऋतु गुप्ता तथा आईपीएच से लता शर्मा को महिला उप्रपधान चुना है। शिक्षा विभाग से नोक सिंह तथा लोनिवि से चांद किशोर को चतुर्थ श्रेणी का उपप्रधान बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग से हेम राम को कोषाध्यक्ष, ग्रामीण विकास विभाग से चमन लाल को संगठन सचिव, हेल्थ विभाग से ठाकुर सिंह चौहान को संयुक्त सचिव, लोनिवि से दीवान चंद को प्रेस सचिव, ग्रामीण विकास से राम लाल चौहान को मुख्य सलाहकार तथा वन विभाग से पुने राम को सलाहकार चुना है। इस मौके पर भोला राम, बंजार खंड अंशकालीन जलवाहक संघ के प्रधान नोख राम मौजूद रहे।
