
कुल्लू। दशहरा उत्सव के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले दुकानदारों पर स्वास्थ्य विभाग की कड़ी नजर रहेगी। मिलावटी सामान बेचने वाले दुकानदारों के लाइसेंस तक रद कर उन्हें उत्सव में स्टाल तक नहीं लगाने दिए जाएंगे। उत्सव के दौरान ढालपुर मैदान में लगने वाले अस्थाई खाद्य स्टाल और कुल्लू शहर के होटलों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हर रोज दबिश देंगे। यदि इस मौके पर खाद्य पदार्थों में गड़बड़ी पाई गई तो फिर कड़ी कार्रवाई होगी। इसकी पुष्टि अस्पताल में तैनात फूड इंस्पेक्टर भवीता टंडन ने की है।
दशहरा उत्सव पर ढालपुर में दर्जनों अस्थाई ढाबे लगते हैं। इस बार इन्हें खाद्य पदार्थों
की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी गई है। टंडन ने बताया कि ढाबा संचालकों का पहले मेडिकल करवाया जा रहा है। मेडिकल बनाने के बाद उन्हें लाइसेंस दिए जाएंगे। यदि यहां लगाने वाले ढाबों में मिलावट पाई जाती है तो संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इन पर पैनी नजर रखने के लिए 7 के करीब फूड सेफ्टी स्टाफ और विभाग के अधिकारियों के आदेशानुसार सात के करीब सुपरवाइजर इस दौरान तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान कर्मचारियों को अवकाश भी नहीं मिलेगा।
