
ऊना। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाते हुए पुलिस कर्मियों ने 16 वाहनों को दबोचा। इनके विरुद्ध माइनिंग अधिनियम में चालान काटे गए। 1.96 लाख रुपये जुर्माने के रुप में वसूल किए गए हैं। हरोली पुलिस ने 13 गाड़ियों के चालान काटे हैं, जबकि गगरेट पुलिस ने 3 वाहनों के चालान काटे हैं। इसके अतिरिक्त यातायात के नियमों की अवहेलना पर 18 वाहनों के चालान किए गए हैं एवं उनसे 8 हजार रुपये जुर्माने के रुप में वसूल किए गए हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अभियान को लगातार जारी रखेगी। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई को किसी भी हालत में बंद नहीं किया जाएगा।
इनसे वसूला जुर्माना
ट्रैक्टर सोनालिका डी 1-60 एप्लाईड फॉर के मालिक दवेंद्र सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी गडीमाटो जिला होशियारपुर, मनदीप कुमार पुत्र सुभाष चंद निवासी वीनेवाल जिला होशियारपुर, ट्रैक्टर मालिक छोटू राम पुत्र राम लाल निवासी कोट होशियारपुर, ट्रैक्टर एप्लाइड फार के मालिक छोटू राम सिंह पुत्र राम लाल निवासी कोट होशियारपुर, बलवीर सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी कोट जिला होशियारपुर, विंद्र कुमार निवासी रतनपुरा जिला होशियारपुर से 51-51 सौ रुपये का चालान काटे। टिप्पर के मालिक जुमार सिंह निवासी बसोली से 15 हजार, टिप्पर मालिक जोधा सिंह निवासी असमानपुरा जिला रोपड, नरेंद्र सिंह निवासी बजरुड जिला रोपड, सुरजीत सिंह निवासी गरधले जिला रोपड, सुखविंद्र सिंह निवासी अर्जुन नगर जिला कैथल हरियाणा, नरेंद्र निवासी बडसत जिला करनाल हरियाणा, राम सिंह पुत्र अजैब सिंह निवासी कीर्ति नगर कुरुक्षेत्र हरियाणा से 25-25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
