खनन पर प्रतिबंध के खिलाफ ट्रैक्टर मालिक लामबंद

मैड़ी (ऊना)। खड्डों से खनन पर प्रतिबंध को लेकर किसान ट्रैक्टर ट्राली यूनियन अंब ने आवाज मुखर कर दी है। शुक्रवार को अंब में हुई यूनियन की बैठक में ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिकों ने खनन पर प्रतिबंध को गलत बताते हुए इसके खिलाफ आवाज बुलंद की। यूनियन के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, उपाध्यक्ष रणबीर सिंह, सचिव बचन सिंह, कैशियर सुखदेव सिंह, सलाहकार चमनलाल, वरयाम सिंह मैड़ी, शेर सिंह भरमोता, बलजीत सिंह, लियाकत अली, शिवदेव सिंह रायजादा, रफी मोहम्मद, अनिल बाहरा, शतर दीन, पवन कुमार, राजेश ठाकुर, अजय कुमार, नसीब शर्मा, अजमेर सिंह, रमन कुमार, दलजीत सिंह, मंजीत सिंह, चैन सिंह, चौधरी गणेश दत्त, कमलदेव नैहरी, लवली, विनोद कुमार, गुरचरण सिंह, विजय कुमार, हुसैन मोहम्मद, हरदेव सिंह, दिलबाग सिंह, अजय, सतीश कुमार, गुरदयाल सिंह, बलजीत सिंह, जगविंदर सिंह, विपिन, भोला, संसार चंद, वली खान, मुश्ताक मोहम्मद, अशोक कुमार, विनय कुमार, रविंद्र पाल, फतेह सिंह, हुकुम सिंह , बलविंदर सिंह, खैरदीन, नूरदीन, हरदयाल सिंह, महेंद्र सिंह, रछपाल सिंह, विक्की, संजीव कुमार एवं अन्य सदस्यों ने खनन पर प्रतिबंध हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे उनका रोजगार लगभग चौपट होने के कगार पर है। उन्होंने खनन माफिया पर लगाम कसने की बात पर कहा कि क्षेत्र से रेत-बजरी से लदे ट्रक पड़ोसी राज्यों में ले जाकर अवैध रूप से बेचे जा रहे हैं। ऐसे खनन माफियाओं पर प्रशासन को नियंत्रण रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को खनन पर प्रतिबंध के कारण भवन निर्माण में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैक्टर मालिकों के साथ-साथ इससे भवन निर्माण से जुड़े लेबर, प्लंबर, कारपेंटर, मैसन , पेंटर, ईंट-भठ्ठे, सरिया सीमेंट के व्यापारियों सहित अन्य का कामकाज भी प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि खनन पर प्रतिबंध हटाने की मांग को लेकर यूनियन जल्द ही नीतिगत तरीके से आंदोलन शुरू करेगी। इसी के तहत सोमवार को जिला ऊना के तहत आते सभी क्षेत्रों के ट्रैक्टर मालिक बैठक कर यूनियन की अगली रणनीति तय करेंगे।

Related posts